*गुरु पूर्णिमा*
गुरु पूर्णिमा हिन्दू धर्म के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है युग कोई भी रहा होए हमेशा गुरु का सम्मान होता रहा है। भारतीय अध्यात्म में गुरु का अत्ंयंत महत्व है। सच बात तो यह है कि आदमी कितने भी अध्यात्मिक ग्रंथ पढ़ ले जब तक उसे गुरु का सानिध्य नहीं  मिलेगा वह कभी इस संसार तथा अध्यात्म का रहस्य समझ नहीं पायेगा  जीवन में पूर्ण गुरु होना अत्यंत आवश्यक है ᐈ Saints stock images, Royalty Free all catholic saints pictures ...
       पूर्ण संत (गुरु )की पहचान (पवित्रा सद्ग्रन्थों से पूर्ण संत की पहचान) :-
  वेदों, गीता जी आदि पवित्रा सद्ग्रंथों में प्रमाण मिलता है कि जब-जब धर्म की हानि होती है व अधर्म की वृद्धि होती है तथा वर्तमान के नकली संत, महंत व गुरुओं द्वारा भक्ति मार्ग के स्वरूप को बिगाड़ दिया गया होता है। फिर परमेश्वर स्वयं आकर या अपने परमज्ञानी संत को भेज कर सच्चे ज्ञान के द्वारा धर्म की पुनः स्थापना करता है। वह भक्ति मार्ग को शास्त्रों के अनुसार समझाता है। तथा वेदो  के सांकेतिक शब्दों को पूर्ण विस्तार से वर्णन करता है जिससे पूर्ण परमात्मा की प्राप्ति होती है वह वेद के जानने वाला कहा जाता है। पूर्ण गुरु सभी धर्म ग्रंथों का पूर्ण जानकार होता है। प्रमाणसतगुरु गरीबदास जी की वाणी में -Garib Das Ji Maharaj 01 | sanjiv177 | Flickr
 ”सतगुरु के लक्षण कहूं, मधूरे बैन विनोद। चार वेद षट शास्त्रा, कहै अठारा बोध।।“
सतगुरु गरीबदास जी महाराज अपनी वाणी में पूर्ण संत की पहचान बता रहे हैं कि वह चारों वेदों, छः शास्त्रों, अठारह पुराणों आदि सभी ग्रंथों का पूर्ण जानकारहोगा अर्थात् उनका सार निकाल कर बताएगा।
   यजुर्वेद अध्याय 19 मंत्र 25 तथा  26 में लिखा है कि वेदों के अधूरे वाक्यों अर्थात् सांकेतिक शब्दों व एक चैथाई श्लोकों
को पुरा करके विस्तार से बताएगा व तीन समय की पूजा बताएगा। सुबह पूर्ण परमात्मा की पूजा, दोपहर को विश्व के देवताओं का सत्कार व संध्या आरती अलग से बताएगा वह जगत का उपकारक संत होता है।
पूर्ण सन्त उसी व्यक्ति को शिष्य बनाता है जो सदाचारी रहे। अभक्ष्य पदार्थों का सेवन व नशीली वस्तुओं का सेवन न करने का आश्वासन देता है। पूर्ण सन्त उसी से दान ग्रहण करता है जो उसका शिष्य बन जाता है फिर गुरू देव से दीक्षा प्राप्त करके फिर दान दक्षिणा करता है उस से श्रद्धा बढ़ती है। श्रद्धा से सत्य भक्ति करने से अविनाशी परमात्मा की प्राप्ति होती है अर्थात् पूर्ण मोक्ष होता है। पूर्ण संत भिक्षा व चंदा मांगता नहीं फिरेगा।
अधिक जानकारी के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करे  > https://www.jagatgururampalji.org/en/publications

Comments

Popular posts from this blog

बेरोजगारी समाज के लिए एक अभिशाप